फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परोपकार मनुष्य का सबसे बडा गुण है: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
परोपकार मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भोजन के साथ भाव का भी महत्व है, क्योंकि इससे खाने वाले का मन संतुष्ट होता है। भोजन किस भावना के साथ बनाया गया, किस भाव और दुलार के साथ खिलाया गया, किस वातावरण और मनोभाव से भोजन ग्रहण किया गया। ऐसी बातों का सीधा प्रभाव मनुष्य के मन पर पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभु जी की रसोई में गरीबों को भोजन कराने के उपरांत कमिश्नर ने कहा कि परोपकार मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा गुण है । उन्होंने कहा कि मनुष्य वही है जो दूसरों के लिए जीता है । ईश्वर की सृष्टि में मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है, जो परोपकार कर सकता है । यदि वह भी इस गुण को त्याग दे तो संसार का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। परोपकारी मनुष्य स्वार्थ के संकुचित घेरे में नहीं घिरता, वह कभी दूसरों को दु:ख नहीं देता । उन्होंने कहा कि गरीब की मदद करना, भूखों को वस्त्र और भोजन देना ही परोपकार है। मंडलायुक्त ने कहा कि गरीबों को भोजन कराने वाले प्रभुजी की रसोई के संचालक बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने सभी के साथ भोजन किया तथा अन्य व्यक्तियों को भी अपने हाथ से भोजन कराया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, समाज सेवी शीतल टँडन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें