फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमओ को चार्ज से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल को मृत घोषित कर इलाज ना
विज्ञापन

करने वाले ईएमओ को हटाया

सहारनपुर। सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को मृत घोषित कर इलाज न करने वाले ईएमओ को इमरजेंसी से हटा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ईएमओ की लापरवाही से घायल की जान चली गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात अंबाला रोड पर सड़क हादसे में एक 65 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद लोग घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बिना जांच के किए ही घायल को मृत घोषित कर दिया था, जबकि उसकी सांसें चल रही थीं। घायल स्ट्रेचर पर पड़ा तड़पता रहा था और समय से इलाज ना मिलने के कारण उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने ईएमओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सीएमओ बीएस सोढी ने बताया कि शुरूआती जांच में ईएमओ डा. प्रवेज की लापरवाही उजागर हुई है। उन्हें इमरजेंसी से हटाकर ओपीडी में तैनाती दे दी गई है। मामले की जांच अभी चल रही है। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें