फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा मुक्त न होने से महिला परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा मुक्त न होने से महिला परेशान
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान/नानौता (सहारनपुर)। एक तरफ जहां प्रशासन अवैध कब्जों पर कानूनी चाबुक चला रहा है वहीं दूसरी तरफ एक गरीब महिला दबंगों द्वारा कब्जाई जा रही अपनी भूमि का कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रही है। मगर उसकी कोई मदद नहीं की जा रही। महिला ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह गांव से पलायन को मजबूर होगी।
विज्ञापन

गांव ढाकादेवी निवासी रामस्वरूप की पत्नी गांव के ही दबंगों द्वारा कब्जाई गई जमीन के लिए एसडीएम और थाना पुलिस के चक्कर काट रही है। एसडीएम के आदेश लेकर जब यह महिला थाने पर पहुंची तो उसे टरका दिया गया। इस गरीब महिला का कहना है कि गांव के ही दबंग किस्म के तीन लोग उसकी जमीन पर जबरदस्ती दीवार बनाने का काम कर रहे हैं। वे उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह गांव से पलायन करने का मजबूर हो जाएगी। कार्यवाहक एसओ रामऔतार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि महिला थाने आती है तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें