फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह सहकारी क्रय विक्रय समिति के निदेशकों के चुनाव सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। सहकारी क्रय विक्रय समिति गंगोह के चार निदेशक पदों के लिए हुए चुनाव में दो निदेशक सपा और दो संयुक्त मोर्चे के चुने गए। हालांकि मोर्चा नेता तीन पर विजय का दावा कर रहे हैं। सात निदेशक पूर्व में निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी बलियाखेडी ब्लाक के एडीओ पीपी जसवीर सिंह द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार गंगोह संस्थागत सीट नंबर तीन पर यामीन पुत्र अशरफ, लखनौती संस्थागत सीट पर कालू पुत्र नसरु, व्यक्तिगत महिला सीट गंगोह नंबर 3 पर पूर्व प्रमुख भूपसिंह की पुत्रवधु सोनिया पत्नी अजय बंदाहेडी और गंगोह एक पर लता पत्नी महक सिंह मनोहरा विजयी रहे। इसके अलावा पूर्व में निर्विरोध चुने गए निदेशकों में अंबहेटा से अजेंद्र पुत्र समय सिंह, अशोक पुत्र नरसिंह लुंढा, खेड़ा अफगान संघ से अरविंद पुत्र हुकम सिंह पिलखनी, गंगोह संघ से गजराज पुत्र अनुप सिंह लूंढी, तीतरों संघ से अनुसूचित जाति आरक्षित निदेशक पर राकेश पुत्र बहाल सिंह ढोल्ला फतेहपुर के अलावा व्यक्तिगत सीटों नकुड़ संघ से ओम सिंह पुत्र बाबुराम, हरपाली संघ से ऋषिपाल पुत्र मनफूल रनियाली के चुने जाने की विधिवत घोषणा की गई। एडीओ कापरेटिव गंगोह के सानिध्य में सम्पन्न चुनाव में चैनपाल सिंह, अमित कुमार और मुकेश कुमार बतौर सहयोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें