फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर रजिस्ट्री कार्यालय एवं कोषागार पर की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनवाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने चौथे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया तथा कचहरी में जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने कचहरी में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी की। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी कलक्ट्रेट में हड़ताल कर रजिस्ट्री कार्यालय एवं कोषागार को बंद कराया।
विज्ञापन

सहारनपुुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा के नेतृत्व में बेंच की मांग के लिए जमकर नारेबाजी और रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी की। इसके बाद जुलूस के रूप में अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में स्वराज सिंह, अमरीश पुंडीर, सत्यपाल सैनी, सतेंद्र वर्मा, राहुल त्यागी, राजेंद्र सिंह चौहान, अभय सैनी, राजेश प्रताप, अनीता शर्मा, विवेक शर्मा, अनिल कुमार माहेश्वरी, अमित कुमार, निशांत त्यागी, शक्ति सैनी, शबाना बारी, दलजीत सिंह कोचर, पंकज शर्मा, आयशा हाशमी, नरेंद्र चौधरी, राकेश सहल, सतीश, धीर सिंह, अंकित शर्मा, फैज अजीम, शाह आलम, सुधीर मोहन शामिल रहे।
दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में रजिस्ट्री कार्यालय और कोषागार को बंद कराया। उन्होंने कहा कि आंदोलन से जनप्रतिनिधियों एवं जनता को भी जोड़ा जाए। जिससे इस मांग को मानने के लिए सरकार को मजबूर किया जा सके। धरने में ठाकुर राज सिंह, यशपाल सिंह, अशोक शर्मा, विवेक शर्मा, प्रतुल कुमार सिंह, कृष्णपाल सिंह गुर्जर, सत्येंद्र वर्मा, राजेंद्र चौहान, हुकम सिंह वर्मा, हरपाल सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह पुंडीर, जसवीर सिंह, महावीर सिंह पुंडीर, केपी सिंह, रणवीर सिंह राठौर, ऋषिपाल सिंह, अरविंद सैनी, शीशपाल, धीर सिंह, ज्ञान सिंह पुंडीर, राजकुमार सैनी, अरुण वर्मा, नरेश गुप्ता, प्रदीप कुमार, ब्रजपाल सिंह, सतेंद्र गौतम, अजय त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें