गणतंत्र दिवस पर मदरसों में फहराया जाए तिरंगा : बुलंदशहरी
सहारनपुर। आल इंडिया दीनी मदारिस बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद याकूब बुलंदशहरी ने 26 जनवरी को मदरसों में झंडारोहण करने की अपील की।
वह जामियातुत तय्यिबात हबीबगढ़ में बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। मौलाना ने कहा कि 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 27 जनवरी की शाम सात बजे आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा मारिफल कुरआन में सेमिनार कराया जाएगा। सेमिनार के मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग, देहात विधायक मसूद अख्तर, महापौर संजीव वालिया और हाजी फजलुर्रहमान होंगे।
उन्होंने सभी मदरसों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने और उन कार्यक्रमों में सभी मजहब के गणमान्यों और अधिकारियों को बुलाने की अपील की। बैठक में मुफ्ती मुजीबुर्रहमान, मौलाना मोहम्मद सलमान, मौलाना मोहम्मद अहतशाम, कारी अब्दुस्सुबहान, कारी मोहम्मद अफजल, कारी सईदुज्जफर, नूर अहमद, मौलाना अबुल कलाम, सूफी शाहदीन आदि मौजूद रहे।