अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप
सहारनपुर। व्यापारी एकता संगठन की बैठक में प्रशासन और नगर निगम पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि खलासी लाइन पुलिस चौकी और आईटीसी क्षेत्र में किया गया अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। प्रशासन को यह कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के करनी चाहिए।
संगठन के अध्यक्ष अमरदीप जैन के आवास पर बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निगम और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई को बिना किसी पक्षपात के गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए। अमरदीप जैन, अनुराग मलिक, रविंद्र डोगरा, सुशील जैन, राजन अग्रवाल, धर्मवीर जैन, कुलदीप अग्रवाल, श्याम बिहारी शर्मा,डॉ. राजवीर सिंह, अशोक शारदा, मनमोहन जुनेजा, इन्द्रपाल, नितिन अनेजा, शंकर आदि रहे।