सहारनपुर। कम वसूली करने वाले जिले के तीन अधिशासी अधिकारियों को डीएम पीके पांडे ने प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। साथ ही वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने पर इसे वापस लेने का भरोसा भी दिया है।
कम वसूली से नाराज डीएम ने जिले के तीन अधिशासी अधिकारियों कार्रवाई की है। समीक्षा के दौरान वसूली को लेकर खराब प्रदर्शन करने वाले देवबंद के राजीव जैन, गंगोह के कृष्ण मुरारी और रामपुर के ऐजाज अहमद को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। साथ ही भरोसा दिलाया कि वसूली का लक्ष्य पूरा होने पर इसे वापस भी लिया जा सकता है।