देवबंद (सहारनपुर)। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रश्न मंच एवं सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित थी। प्रतियोगिता में विवेकानंद, दयानंद व परमहंस वर्गों के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें विवेकानंद वर्ग के छात्र काजल, दिव्या, तमन्ना व निशा ने प्रथम, दयानंद वर्ग में साक्षी, पायल, राधिका ने द्वितीय तथा परमहंस वर्ग में अंजली, श्वेता और रविकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सूर्य नमस्कार में केतन प्रथम, रजत राणा द्वितीय तथा त्रिदेव सिंह तृतीय स्थान पर रहे। संचालन प्रधानाचार्य विजयपाल राणा ने किया। प्रबंधक सोराज त्यागी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जितेंद्र गोयल, नरेंद्र कुमार, भुवन किशोर गुप्ता, वैभव पुंडीर, निर्जेश कुमार, अरुण कुमार, पीयुष कुमार, सुनीता, सरिता, प्रमिला, पूजा त्यागी, ऋतु त्यागी, संगीता त्यागी, पिंकी, रीतू त्यागी व मौसम आदि रहे।
उधर, आरके पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा के रूप में दिवस मनाया गया। चेयरमैन राजेश चौहान और डा. कुलदीप राणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत, समाज सुधारक और आदर्श हैं। छात्र इंद्रजीत, जिया व सना त्यागी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य एके सिंह ने छात्रों को भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
दीपक शर्मा