फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवार्ड के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्य जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम को राष्ट्रीय ग्रीन अवार्ड 2017 के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

कई सामाजिक संगठनों ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है। उन्हें यह पुरस्कार 28 दिसंबर को दिल्ली के मावलंकर हॉल में पर्यावरण संरक्षण पर होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जाएगा। एनवायरमेंट एंड सोशल डेवलपमेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव डा. जितेंद्र ने सुनील सत्यम को ईमेल के द्वारा संस्था के निर्णय से अवगत कराते हुए 28 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित होकर इसड़ा ग्रीन अवार्ड 2017, प्राप्त करने एवं ग्रामीण तालाबों के संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल पुंडीर, दिनेश सेठी, राजीव चौधरी, राजेंद्र राष्ट्रवादी, सचिन गुर्जर, लोकेश तंवर, लोकेश सलारपुरी, बलबीर तोमर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें