फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से दलित समाज में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मासूम बच्ची से दुराचार के आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी न होने से नाराज भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग को ज्ञापन भेजा है। जिसमें आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष दीपक बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रामविलास यादव को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गागलहेड़ी थाने के अंतर्गत गांव निवासी एक आठ वर्षीय बच्ची अपने मामा के यहां उत्तराखंड के कसबा झबरेड़ा के सुसाड़ी गांव में शादी समारोह में गई थी। जहां मोहित नामक युवक ने हदें पार कर उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित बच्ची अभी अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी युवक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। इस घटना से दलित समाज बेहद आहत है। लेकिन शासन प्रशासन दलित उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसलिए दलित समाज आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता है। चेतावनी दी यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी पूरे प्रदेश में जनांदोलन शुरू करेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। ज्ञापन देने वालों में विकास कुमार, निर्मल सिंह, अजय कुमार, सुमित, रविंद्र, राहुल, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें