रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। खंड संसाधन केंद्र में चार दिवसीय प्राथमिक स्तर के पर्यावरण शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैंच का शनिवार को समापन हो गया। इसमें ट्रेनरों द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया गया। देवबंद रोड पर स्थित खंड संसाधन केंद्र में 6 नवंबर से 9 नवंबर तक चार दिवसीय प्राथमिक स्तर के पर्यावरण शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान संदर्भ दाताओं के रूप में प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर प्रधानाध्यापिका तनुजा गुप्ता और गांव सतीवाला से जगपाल सिंह ने अध्यापकों को कविताएं, शिक्षण सामग्री चार्ट, पेड़ पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ सह समन्वयक विनोद कुमार, माला वर्मा आदि अध्यापक मौजूद रहे।