रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सढ़ौली हरिया की टीम ने खो-खो के बालक व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सढ़ौली हरिया की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय घलौली देवबंद का हराया। वहीं बालिका वर्ग में सढ़ौली हरिया की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नागल को हराया है। प्रतियोगिता का आयोजन डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में किया गया। विद्यालय लौटने पर सभी प्रतिभागियों का विद्यालय स्टाफ ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जयपाल सिंह, सहायक अध्यापिका विशाखा चौहान, अनुदेशक विकास कुमार आदि रहे।