फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर से गिर कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शाकंभरी रोड पर थ्री व्हीलर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे शाकंभरी धाम कालोनी के सामने हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पाजरायेपुर निवासी दिलशाद उर्फ मोनू (25) पुत्र अनवर किसी काम से बेहट आया था। वापस लौटते समय वह बेहट से थ्री व्हीलर में सवार हो लिया। बताया गया है, कि खिड़की पर खड़ा था। अचानक खिड़की खुलने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसे अस्पताल लेकर जाते उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पीएम कराए शव को गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें