एकजुट होकर पद्मावती का विरोध करे हिंदू समाज
देवबंद। ऊंचा गांव में बजरंग दल की बैठक में भर्ती अभियान के माध्यम से युवाओं को बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। नगर संयोजक हरीश शर्मा ने युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। रानी पद्मावती पर बनी फिल्म का विरोध होना जरूरी है, क्योंकि निर्माता निर्देशक ने फिल्म में तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया है। जिसका पूरे देश में जबरदस्त विरोध हो रहा है। इसके लिए हिंदू समाज के लोगों को एकजुट होकर विरोध प्रकट करना चाहिए। बैठक में काव्य कुमार, राजीव, अतुल, शुभम, विनय शर्मा, हिमांशु चौधरी, शिवम शर्मा, कुलदीप चौधरी, गुरमीत चौधरी, सचिन कुमार, अक्षय कुमार, रजनीश, टिंकू चौधरी, तुषार सिंघल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।