फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली एचटी लाइन से टकराई, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकराई गई, जिससे विद्युत में तारों तथा वहां खड़े पेड़ में आग लग गई। घटना रात के वक्त हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बृहस्पतिवार देर रात सहारनपुर की तरफ से गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। गांव पटनी में ट्राली में लदे गन्ने एचटी लाइन के तारों से टकरा गए। इससे वहां खडे़ इमली के पेड़ में भयंकर आग लग गई। सूचना पर जेई राजकुमार ने पिलखनी विद्युत केंद्र से बिजली सप्लाई बंद कराई। इमली का पेड़ रात भर जलता रहा। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे इमली का एक बड़ा तना नीचे गिर गया, उसी समय सुलतानपुर निवासी इंतजार सब्जी से भरा पिकअप लेकर वहां से गुजर रहा था। तना वाहन के अगले हिस्से के ऊपर गिरने वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गन्ना लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना होने की तीन दिन में यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें