फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम शाकिर प्रत्याशी ही नहीं, एफआईआर गलत - इमरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा है कि भीम आर्मी का रामपुर विधानसभा अध्यक्ष रोहित राज गौतम ने इनाम शाकिर को प्रत्याशी बताते हुए उनके खिलाफ वोट मांगने के लिए चंद्रशेखर का फोटो लगाने के आरोप में एफआईआर कराई है जो सरासर गलत है। कांग्रेस ने इनाम शाकिर को प्रत्याशी ही नहीं बनाया है। होर्डिंग रोहित राज ने खुद ही लगवाया है।
विज्ञापन

इमरान मसूद ने कहा कि इनाम शाकिर न तो कांग्रेस का प्रत्याशी है और न ही कोई चुनाव लड़ रहा है। कांग्रेस की प्रत्याशी गुलअफशां हैं। जबकि बोर्ड पर इनाम शाकिर का नाम लिखा गया है और इनाम शाकिर को वोट देने के लिए अपील की गई है। पूरे होर्डिंग पर गुलअफशां का नाम तक नहीं हैं। यह साजिश के तहत होर्डिंग लगवाया गया है। और फिर उसके खिलाफ गलत आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में वह अधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें