बड़गांव (सहारनपुर)। पद्मावती फिल्म को लेकर सहारनपुर में विरोध के स्वर उठने लगे है। कस्बे में क्षत्रिय समाज के बैठक में कानसिंह राणा ने कहा कि राजपूत स्मिता को किसी को मखौल उड़ाने नहीं दिया जायेगा। सहारनपुर के किसी भी सिनेमा घर में पदमावती को नहीं दिखाने दिया जायेगा।
कस्बे में क्षत्रिय समाज की बैठक में क्षत्रिय महासभा मंच के प्रदेशाध्यक्ष कानसिंह राणा ने कहा पदमावती एक क्षत्राणी थी। फिल्म में पदमावती को मंच पर नृत्य दिखाकर संजय भंसाली राजपूतों के स्मिता का मखौल उड़ा रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में क्षत्रिय समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। जिले के किसी भी सिनेमा घर में पद्मावती फिल्म को दिखाया गया तो समाज उसका विरोध करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष नाथी पुंडीर ने कहा कि राजपूतों का गौरवान्वित इतिहास रहा है। भंसाली जैसे लोग विरोधियों से पैसा लेकर राजपूत समाज को नीचा दिखाने में लगे हैं। ऐसे लोगों के मंसूबों को किसी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष रिषिपाल राणा, यशपाल सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र राणा, पिन्टू राणा, धीरसिंह, प्रदीप, सुभाष, सतपाल, रविंद्र राणा मौजूद रहे।