सहारनपुर। छह दिन के उपचार के बाद भीम आर्मी के संस्थापक एवं सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण का मेरठ मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। रावण को 7 नवंबर को पेट दर्द की शिकायत के बाद जेल से मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया था। सहारनपुर हिंसा के आरोपी एवं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को पेट दर्द की शिकायत के बाद 7 नवंबर को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया था। जहां सिटी स्कैन समेत कई चेकअप कराए गए थे। लगभग छह दिन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रावण मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती रहा।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज से रावण को छुट्टी दे दी गई। शाम लगभग साढ़े छह बजे रावण को सहारनपुर जिला कारागार में भेज दिया गया। इस मामले में जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि शाम को चंद्रशेखर उर्फ रावण जेल में वापस आ चुका है। फिलहाल उसकी सेहत में सुधार है।