फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी बिगाड़ेंगे राजनीतिक दलों का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागी बिगाड़ेंगे राजनीतिक दलों का खेल
विज्ञापन

सहारनपुर। टिकट नहीं मिलने से बागी हुए कार्यकर्ता निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों का खेल बिगाड़ने के मूड में हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में ऐसे कार्यकर्ता निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा द्वारा पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी में घमासान मचा है। टिकट ना मिलने से नाराज हुए दर्जनों कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान भी कर चुुके हैं। इसी तरह सपा में भी जिन कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला है, वह भी आजाद उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरने की तैयारी कर चुके हैं। बसपा और कांग्रेस में भी बागियों की कमी नहीं है। ऐसे में बागी कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में राजनीतिक दलों का खेल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनपद की छह नगर पंचायतों और चार नगर पालिकाओं में भी बागी कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ ही चुनाव लड़ने की तैयारियों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

19 वार्डों पर संशय में भाजपा
सहारनपुर। नगर निगम के 70 वार्डों में 51 सीटों पर भाजपा ने अपने पार्षद पद के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं, लेकिन 19 वार्डों पर अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, पार्टी सूत्र बताते हैं कि इन 19 वार्डों पर भाजपा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है। यहां प्रत्याशी घोषित करने पर संशय बरकरार है। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा का कहना है कि जल्द 19 वार्डों पर भी प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें