फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी पर दो साल बाद टूटी प्राधिकरण की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर दो साल बाद टूटी प्राधिकरण की नींद
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शंकलापुरी रोड पर अवैध रूप से काटी गई अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कराया। साथ ही कॉलोनाइजर को नोटिस भी जारी किया गया है। सवाल यह है कि दो साल पहले काटी गई इस कॉलोनी को लेकर प्राधिकरण के अधिकारी अभी तक कहां सोए हुए थे। साथ ही इस मार्ग पर पिछले कई साल से अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आई हुई है, जिनपर प्राधिकरण के अधिकारी अनजान बने हुए है।
शंकलापुरी रोड पर करीब दो वर्ष पहले कॉलोनी काटी गई थी। सड़क का भी काफी हिस्सा कॉलोनी में मिला लिया गया, मगर शहर से सटी होने के बावजूद प्राधिकरण को भनक तक नहीं लगी। अब शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण हरकत में आया है। हरकत में आने की एक वजह अवैध निर्माण को लेकर कमिश्नर दीपक अग्रवाल का सक्रिय होना भी है, जिन्होंने हाल ही में अंबाला रोड पर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया है। प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार की शाम मौके पर पहुंचकर कॉलोनी को ध्वस्त किया। टीम ने कॉलोनी में बिछी सड़क का कुछ हिस्सा खुर्द बुर्द किया। साथ ही एक प्लॉट की दीवारों को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर मेहरबानी क्यों
अब सवाल यह है कि इसी क्षेत्र में अवैध रूप से लगातार काटी जा रही अन्य कॉलोनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इसके अलावा शंकलापुरी मार्ग पर ही बड़ी संख्या में अवैध निर्माण जारी हैं। ऑन रोड वर्तमान में भी अवैध निर्माण चल रहे हैं, मगर प्राधिकरण कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


शंकलापुरी मार्ग पर कॉलोनी अवैध रूप से काटी गई थी। प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर कॉलोनी को ध्वस्त कराया है। संबंधित कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि अन्य कोई अवैध कॉलोनी या अवैध निर्माण उक्त क्षेत्र में है, तो उसपर भी कार्रवाई होगी।
- सत्यप्रकाश शर्मा, सचिव, एसडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें