फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में आईजेपीएल टी-20 खेलेगा सहारनपुर का आर्यन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर के 17 वर्षीय बेटा आर्यन सिंह पुंडीर दुबई में होने वाले इंडियन जूनियर प्रीमियर लीग में अपना जौहर दिखाएगा। उसका चयन देहरादून रोकर्स टीम में बल्लेबाज के तौर पर हुआ है।
विज्ञापन

आर्यन देहरादून से अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहा है। वह 19 से 30 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय मैदान पर होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने अपनी टीम और साथी सदस्यों के साथ दुबई पहुंच चुका है। आर्यन ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर आईजेपीएल में अपनी जगह बनाई है। यह अंडर 18 टीम है और आगे चलकर इनमें से ही आईपीएल के खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। आर्यन को बचपन से क्रिकेट को शौक था। भारत के कप्तान विराट कोहली को अपना आदर्श मानता है और उन्हीं के नक्शे कदम पर चलना चाहता है। उसने बताया कि माता-पिता ने हमेशा उसका साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें