फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में रहेगा बिजली का कट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शेखपुरा कदीम बिजलीघर में मरम्मत का कार्य कराए जाने के चलते बृहस्पतिवार को शहर में दो-दो घंटे की बारी-बारी से बिजली की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे से 10 बजे तक नार्दर्न रेलवे, जनक नगर 2, हकीकत नगर, जिला न्यायालय बिजलीघर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बंद रहेगी। इससे लिंक रोड, माधव नगर, किशनपुरा, हकीकत नगर बिजलीघर से जुड़े इलाके भी प्रभावित होंगे। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक यूनिटेक, आईटीआई, मानकमऊ बिजलीघर से जुड़े इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी और 11 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक जनक नगर (पीवी नंबर 12), शेखपुरा, टीपी नगर से जुड़े इलाकों सवं जनक नगर 2, कंपनी बाग, पावर हाउस, शेखपुरा बिजलीघरों से जुड़े मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें