सहारनपुर। सांप्रदायिक एकता के प्रतीक बाबा श्री जाहरवीर की शान में विभिन्न जगहों पर छड़ियों के बसेरे आयोजित किए गए। भक्तों ने श्रद्धालुओं को बाबा श्री जाहरवीर की वीरता के किस्से सुनाए।
जीपीओ रोड स्थित साईं म्हाड़ी काली मंदिर पर विधिविधान से छड़ी पूजन कराने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी प्रधान चौधरी विवेक चावला ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में हमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को भी धार्मिक कार्यक्रमों में निष्ठा और ईमानदारी से हिस्सा लेने का संदेश देना चाहिए। महामंत्री अनिल गुप्ता ने कहा कि सहारनपुर बाबा श्री जाहरवीर गोगा म्हाड़ी की अपार महिमा है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु म्हाड़ी पर निशान चढ़ाने पहुंचते हैं। इस दौरान मिंटू, शुभम त्यागी, शोभित शर्मा, अजय बांगा, बबलू, जुग्गी, तरुण कालरा, अभिषेक जैन मौजूद रहे।
वहीं, मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में जेवीजी क्लब द्वारा छड़ी पूजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। छड़ियों के भक्तों ने बाबा श्री जाहरवीर की वीरता के किस्से सुनाए। इस दौरान आशू भवानिया, वायु भवानिया, नमन भवानिया, विशाल, भानू, सोनू, मिंटू व राजेश मौजूद रहे।