फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुरूप जनहित में काम करें: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की मंशा के अनुरूप जनहित में काम करें: सैनी
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कर्मचारियों को प्रदेश के विकास की अहम कड़ी बताते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप काम करने की अपील की।
शनिवार को जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने वादा किया कि कर्मचारी हितों के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। इससे पहले जिलाध्यक्ष देव कुमार, जिला मंत्री रूबी ममता नायर, प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह और महासचिव हिरेश सरन सक्सेना ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि मिनिस्ट्रियल संवर्ग किसी भी राजकीय या प्रशासनिक कार्यालयों का महत्वपूर्ण अंग ही नहीं बल्कि रीढ़ होता है। किसी भी विभाग की सफलता और असफलता मिनिस्ट्रियल संवर्ग पर निर्भर करती है। नवनिर्वाचित महामंत्री हिरेश सरन सक्सेना ने कहा कि उनकी कार्यकारिणी कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी। कर्मचारियों के अधिकारियों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष देव कुमार ने अन्य जनपदों से आए कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही एकजुटता के साथ कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ने का आह्वान भी किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. सत्य सिंह, सीएमओ डॉ. बीएस सोढी, अपर निदेशक डॉ. मधु सक्सेना, डॉ. ममता सोढी, डॉ. एके चौधरी, डॉ. केवी सिंह, प्रदीप कुमार चौहान, शशि कुमार सैनी, डॉ. धर्मवीर, संजय दीक्षित, शैलेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, डॉ. बीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें