फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं पर टिप्पणी से हिन्दू संगठनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी-देवताओं पर टिप्पणी में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। युवा परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मिलकर आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है।
एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में संगठन के पदाधिकारी सुनील शर्मा, विकास शर्मा, निखिल शर्मा आदि ने आरोप लगाया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ऋषिपाल निवासी गांव सांपला बेगमपुर ने व्हाट्सएप के जरिये हिंदू देवी और देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। घटना को लेकर थाना चिलकाना में एफआईआर दर्ज की गई है, मगर पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में कैलाश चंद शर्मा, सुलेख चंद शर्मा, राहुल शर्मा, प्रणव शर्मा, सचिन शर्मा, अर्जुन शर्मा, पंकज दीक्षित, आशीष शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रासुका लगाने की मांग
सहारनपुर। अखिल भारतीय जाट महासंघ ने जातिगत टिप्पणी करने के आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सागर चौधरी, सुशील चौधरी और अजीत चौधरी ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि गांव टाबर निवासी युवक ने जाट, ठाकुर और ब्राह्मणों को आहत करने वाला आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला है। इससे लोगों में रोष है। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र मलिक, राजवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें