फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की कोई तैयारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की कोई तैयारी नहीं
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा शुरू होने में मात्र तीन दिन शेष हैं और अभी तक प्रशासन ने कोई तैयारी ही शुरू नहीं की है। न तो सड़कों की मरम्मत ही कराई है और न ही सफाई, सुरक्षा, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को लेकर ही कोई तैयारी की है। बिजली के खंभे तक अभी टूटे पड़े हैं। ऐसे में कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
कांवड़ यात्रा आठ जुलाई से शुरू होने जा रही है। लेकिन पुलिस और प्रशासन की तैयारी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। एडीजी की बैठक के अलावा अब तक कांवड़ के संबंध में न तो कोई बैठक ही हुई है और न ही व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों ने ही कोई कार्य शुरू किया है। सहारनपुर की सड़कों की हालत ऐसी है कि कांवड़ियों के कदम रखते ही पैरों में छाले पड़ जाएंगे। बारिश ने सड़कें उखाड़ दी हैं, जिनकी मरम्मत अभी तक शुरू नहीं की गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर दावे तो किए गए, लेकिन अभी तक अस्थाई चौकियां तक नहीं बनाई गईं। जिले में कांवड़ मार्गों पर न तो पेयजल व्यवस्था की गई और न ही विद्युत निगम ने ही अभी तक कोई काम शुरू कराया है। कांवड़ मार्ग पर बिजली के खंभे टूटे हुए पड़े हैं। सड़कों के किनारे ऊंची-ऊंची झाड़ियां उगी हुईं हैं, अभी तक सफाई शुरू नहीं की जा सकी है। जबकि कांवड़ियों का आगमन तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

व्हाट्सएप से ली जाएगी पल-पल की जानकारी
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और यूपी के संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। किसी भी प्रकार की घटना और अफवाह की जानकारी व्हाट्सएप पर डाली जाएगी। जिससे संबंधित अधिकारी तुरंत अलर्ट हो सकें। इससे घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और अफवाहों का खंडन भी तुरंत किया जा सकेगा। अफवाहों को रोकने के लिए साइबर क्राइम सेल को निर्देश दिए गए हैं। साइबर क्राइम सेल अफवाह फैलाने वाले को तुरंत चिह्नित करेगा। जिससे कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर कांवड़ मार्ग पर ड्रोन और सीसीटीवी लगाकर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जबकि कांवड़ मार्ग में कुछ कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित राज्यों के अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिस पर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाने लगा है। दिशा निर्देश भी मिल रहे हैं। इससे तैयारियों में भी सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा शहर में चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही 34 सीसीटीवी कैैमरे लगे हुए हैं। जबकि कांवड़ मार्ग पर अतिरिक्त कैमरे लगवाए जाएंगे। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें