सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को ज्ञापन भेजकर शहर में एक विकसित बस अड्डे का निर्माण कराने की मांग की है।
शनिवार को परिवहन मंत्री को भेजे ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा कि हमारा जनपद हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड की सीमाओं से मिला हुआ है। इसके बावजूद शहर में सुविधाओं से युक्त एक बस अड्डा तक नहीं है। पिछली सरकारों ने जिले की घोर उपेक्षा की है। शहर के बीच में स्थित वर्तमान बस अड्डे में बसों के खड़ा होने के लिए जगह का अभाव है। बस अड्डा बीच शहर में होने से आए दिन जाम की समस्या से नगरवासियों को जूझना पड़ता है। उन्होंने प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से नगर निगम की सीमा के अंदर जल्द ही रोडवेज बस अड्डा निर्माण कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, रामराजीव सिंघल, संजय भसीन, सरदार राजपाल सिंह, यशपाल मैनी, केएल ठक्कर, महेश नारंग, मेजर एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, रमेश डाबर, अवनीश गर्ग, कृष्णलाल मिढढा, कुलदीप सिंह, अनिल गर्ग, बलदेवराज खुंगर, संजीव सचदेवा, आरके मल्होत्रा, कमल गुप्ता, सरदार तजेंद्र सिंह, अखिलेश मित्तल आदि रहे।