फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल पेमेंट से जुड़ेंगी राशन की 1500 दुकानें

Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Digital Payment App
विज्ञापन
सहारनपुर  के शहरों में राशन की दुकानों को भी डिजिटल भुगतान से सामान खरीदा जा सकेगा। पहले चरण में प्रदेश भर में 1500 दुकानों पर पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में शहर की सभी दुकानों पर मशीन लगाई जाएगी। खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त अजय चौहान ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
 नोटबंदी के बाद से शासन का जोर व्यवस्था को कैशलेस करने पर है।

उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैंक कर्मचारी व अधिकारी जगह जगह कैंप कर उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट के बारे में बताया जा रहा है।

डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूकता लाने के लिए विद्यार्थियों की भी मदद ली जा रही है। अब शासन ने राशन की दुकानों को भी डिजिटल पेमेंट से जोड़ने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


 राशन की दुकानों पर अनाज व केरोसिन लेने के लिए सुबह के समय उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है। पहले चरण में प्रदेश भर की 1500 राशन की दुकानों पर प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगाई जाएंगी। इसमें केवल शहरी क्षेत्र की दुकानों को ही सम्मिलित किया जाएगा।

दूसरे चरण में शहरों में खुली राशन की शत प्रतिशत दुकानों पर पीओएस मशीनें लगाई जाएंगी। पीओएस मशीनें लगने पर वहां से अनाज या केरोसिन खरीदने वाले उपभोक्ता डिजिटल पेमेंट के लिए भी जागरूक होंगे।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त अजय चौहान ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। इस शासनादेश के मिलने के बाद से ही  इस पर काम होनेे भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें