फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से 15 गांवों में रहा अंधेरा

Thu, 24 Sep 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। हाईटेंशन लाइन में खराबी के चलते नगर सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब 20 घंटे तक ठप रही। उमस भरी गर्मी में क्षेत्र रातभर अंधेरे में डूबा रहा। बिजली गुल होने से करीब 35 हजार की आबादी को पेयजल ठप होने की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बीते मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नानौता फीडर से तीतरो और बेरखेड़ी विद्युत केंद्रों को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई। इसे ठीक करने के बाद हाईटेंशन लाइन में कई स्थानों पर फाल्ट आ गया, जिससे नगर समेत करीब 15 गांवों की बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने रात में गांव खुड़ाना के जंगल में लाइन ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन किसानों के विरोध के कारण काम बाधित हो गया।
बुधवार सुबह अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों को समझाकर लाइन की मरम्मत कराई। जिसके बाद दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। क्षेत्रवासियों ने लंबे बिजली संकट के लिए ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। एसडीओ एसडी प्रताप सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण समस्या आई थी। रात में मरम्मत कार्य में व्यवधान के चलते आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। किसानों को समझाने के बाद लाइन ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें