फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद पालिका के चेयरमैन पद के उप चुनाव के 15 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

Wed, 19 Oct 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चुनाव चिह्न लेते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में नामांकन पत्रों की जांच बाद मंगलवार को चुनाव मैदान में बचे 15 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। एक ही चुनाव चिन्ह लेने में कई प्रत्याशियों में होड़ रही, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने पर्ची के माध्यम से प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए।
विज्ञापन


वहीं, चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। तीन नवंबर को देवबंद में नगर पालिका के चेयरमैन पद का उप चुनाव होना है।

जिसके लिए करीब एक सप्ताह से प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया। जिसके लिए सुबह से ही एसडीएम कार्यालय में प्रत्याशी अपने समर्थकों के संग पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

 
बता दें कि 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था। जिसमें से नामांकन वापसी व पर्चे निरस्त होने के बाद 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। जिन्हें एसडीएम डीपी सिंह ने चुनाव चिन्ह आवंटित किए।

एक ही चुनाव चिन्ह सितारा को लेने में विधायक माविया अली की पत्नी जहीर फातिमा और पूर्व पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी समेत सात प्रत्याशियों ने प्राथमिकता दी, लेकिन बाद में एसडीएम ने सात प्रत्याशियों के नाम की पर्ची डलवाई।

जिसमें जहीर फातिमा की पर्ची पर सितारा चुनाव चिन्ह निकलने पर उसे आवंटित कर दिया गया। इसी के साथ जनसंपर्क का सिलसिला भी शुरू हो गया है। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहते हुए चुनाव प्रचार करने की अपील की। कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें