फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 डिग्री पर पहुंचा पारा, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जून का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन में रविवार को छुट्टी का दिन सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। इसके चलते रविवार दोपहर तक शहर के बाजारों से लेकर अन्य सड़कों तक सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार रात भी गर्मी और उमस के कारण लोगों की नींद उड़ी रही। रविवार को राहत की उम्मीद लगा रहे लोगों को भीषण गर्मी ने और बेहाल कर दिया। गर्मी और लू से परेशान लोग बारिश की दुआएं मांगते रहे। रमजान में रोजेदारों के लिए भी यह मौसम काफी मुश्किल भरा है। इतने गर्म मौसम में पंखों और कूलर की हवा का असर भी नहीं हो रहा है। देहाती क्षेत्रों के हालात और भी चिंताजनक रहे।
सुबह ग्यारह बजे के बाद से शाम चार बजे तक भी कम लोग ही बाजारों और सड़कों पर नजर आए। जो लोग बाहर निकले भी, वह धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटे नजर आए। इसके अलावा गर्मी से बचने के लिए जूस, शिकंजी और गन्ने के रस सहित अन्य शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया जा रहा है। उधर, बारिश न होने से किसानों पर भी गर्मी भारी पड़ रही है। सब्जियों और गन्ने के साथ ही आम और अन्य फलों को बचाने के लिए बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------
पिछले एक सप्ताह का तापमान
---------------------------------------------
तिथि अधिकतम न्यूनतम
--------------------------------------------
चार जून 46 25
तीन जून 40.5 23
दो जून 40 23
एक जून 39 22
31 मई 39 22
30 मई 38 22
29 मई 36 19
--------------------------------------------------
- भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने किया बुरा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें