फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनपद में टीबी के 144 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 फरवरी से पांच मार्च तक चलाया अभियान, 240 टीमें लगाई
विज्ञापन

- 8.65 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई, 2573 किए गए सैंपल
- फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में एक पखवाड़े के लिए चला सक्रिय टीबी खोज अभियान खत्म हो गया। अभियान के दौरान 2573 नमूनों में से टीबी के 144 नए मरीज मिले हैं, साथ ही 8.65 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हुई। जनपद में अब टीबी के मरीजों की संख्या 1853 हो गई है।
जनपद में 20 फरवरी से पांच मार्च तक दो चरणों में सक्रिय टीबी खोज अभियान चला। पहले चरण में 20 से 23 फरवरी तक मदरसा, जिला कारागार, नारी निकेतन, वृद्धाश्रम आदि में टीबी मरीजों की खोज की गई। इसके बाद 24 फरवरी से पांच मार्च तक 240 टीमों ने घर-घर दस्तक देकर टीबी मरीजों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों चरणों में आठ लाख 65 हजार 797 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। संदिग्ध होने पर 2573 लोगों के नमूने जांच के लिए हुए, जिसमें 144 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मिले लोगों का इलाज शुरू कर दिया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 240 टीमों का गठन किया गया था। एक टीम में तीन सदस्य थे। सोमवार तक टीबी मरीजों की संख्या बढ़कर 1853 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें