फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को साल के पहले दिन से आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े देशभर के लाखों शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली के लिए साल के पहले दिन से आंदोलन करेंगे। रविवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में एक जनवरी को बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय संगठन मंत्री चंद्रहास सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तमाम शिक्षक एक जनवरी को बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में विरोध दर्ज कराएंगे। क्योंकि एक जनवरी 2004 को केंद्र सरकार ने कार्मिकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित किया था। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की संवैधानिक अधिकार है, जिसे सरकार ने षडयंत्र के तहत छीना है। इसकी बहाली के लिए संगठन संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर स्थिति नाजुक है, जिसे सरकार को समझना चाहिए। बैठक में ब्रह्मपाल सिंह, पंकज सिरोही, रजनीश सहगल, वसीम अहमद, अजय शर्मा, अरुण, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें