फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया टी-20 में सहारनपुर ने टाबर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में पिछले सात दिन से चल रही आल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को सहारनपुर की टीम ने टाबर की टीम को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए सहारनपुर एवं टाबर के बीच मैच हुआ। सहारनपुर के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 244 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सचिन ने 87 एवं आकाश ने 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाबर की टीम 20 ओवर में मात्र 154 रन ही बना सकी। सहारनपुर की टीम ने मैच 91 रन से जीत लिया। सहारनपुर के विक्रांत चौधरी को मैन आफ द मैच चुना गया। स्कूल की प्रबंध समिति की सचिव पूनम शर्मा एवं प्रधानाचार्या जया कंडवाल ने विक्रांत को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें