फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
विज्ञापन

देवबंद। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में शनिवार को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, थंब पेंटिंग समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का विषय व्यर्थ वस्तुओं को सार्थक करना और उपयोगी वस्तुओं को प्रयोग में लाने को प्रेरित करना रहा। इस प्रतियोगिता में टीना, आदित्य प्रथम, रिया एवं अनिकेत द्वितीय तथा दिशा एवं दिपांशु तृतीय स्थान पर रहे। थंब पेंटिंग में एलकेजी एवं यूकेजी के छात्रों ने भाग लिया। इसमें अंश, अर्श प्रथम, विदुषी, खुशी द्वितीय और रीना, दिशा तृतीय रहे। ओबजेक्ट आईडिंटिफिकेशन में प्ले एवं नर्सरी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें रूद्रा, युवराज, शिवम, अवनी और हार्दिक विजयी रहे। उप प्रबंधक हरप्रसाद सैनी और प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों का मानसिक विकास बढ़ता है। इस मौके पर शिवकुमार सैनी, निवेंद्र कुमार, सुनीता चौधरी, नीशू, अभिषेक सैनी, राजी शर्मा, अजय कुमार, अंकुर सैनी आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें