पुलिस ने बालिकाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स
गंगोह। बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस प्रशिक्षण टीम द्वारा आरके मेहता इंटर कॉलेज में बालिकाओं को जूडो का प्रशिक्षण एवं आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए।
कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार, एसआई लोकेंद्र राणा एवं महिला एसआई स्वाति सिंह की टीम ने बालिकाओं को सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों से आत्मरक्षा के गुर बताए। डेमो देकर जूडो प्रशिक्षण की बारीकियां समझाई गई। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बालिकाओं को महिला हेल्प लाइन नंबर एवं डायल 100 नंबर के बारे में जानकारी दी। प्रीति देशवाल, मीनाक्षी सैनी, स्वाति सैनी, अलका देशवाल, मीनू, नीलम, मदीहा महक, मानवी, सादिका, पूजा, कोमल, प्राची, मोनिका, महिमा, शीतल, तन्नू रीतू, दीपा आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार, उप प्रधानाचार्या सुमन मेहता, खेल प्रशिक्षक नैन कुमार का विशेष सहयोग रहा। प्रवीण शर्मा, आरिफ राणा, सुशील सैनी, कंवर सेन, सुषमा शर्मा, मोनिका शर्मा, मनोज शर्मा, युनुस अली, बेबी रानी, नीरज, कनुप्रिया, आस्था गर्ग, नैन कुमार, अजीत, प्रियंका पांचाल, मोहित, अभिषेक, ममता, विरेंद्र, अनुज आदि मौजूद रहे।