सहारनपुर। बामियान बुद्ध विहार अंबेडकरपुरम में भारतीय शूद्र संघ के तत्वाधान में पूना पैक्ट दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतम सिंह कुलवंशी ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। इसके लिए बहुजन समाज को एक जाति विहीन समाज बनाना होगा, जिसके लिए संघ द्वारा शूद्र वर्ग के लिए चार उपनाम सुझाए गए हैं। जैसे कुलवंशी, सूर्यवंशी, नागवंशी और मेघवंशी हैं। संरक्षक चिरंजीलाल भारती ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को अपने अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। तभी हमारा संविधान सुरक्षित रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष राकेश भारती ने समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। शैलेंद्र अंबेडकर, राम किशोर चौधरी, अशोक कुमार, मनोज कुमार, हरिराम गौतम, राजकुमार, मदन सिंह गौतम, अनिल कुलवंशी, नीलकमल, भरत सिंह मौजूद रहे।