फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष ने बताई जुमलेबाजी, व्यापारियों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सहारनपुर-दिल्ली हाइवे को मां शाकंभरी देवी मंदिर तक बनाए जाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सहारनपुर में विश्व विद्यालय बनाने की घोषणा को विपक्ष ने जुमलेबाजी बताया। विपक्ष का कहना भाजपा सरकारों ने कोई काम नहीं किया, अब चुनाव नजदीक आ रहा तो घोषणाएं कर अपनी नाकामी छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, व्यापारियों ने सरकार की घोषणाओं का स्वागत किया। व्यापारियों का कहना है कि काम पूरा कराकर सरकार श्रेय ले।
विज्ञापन

यह घोषणाएं मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसी हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल और प्रदेश की भाजपा सरकार ने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है। जनता इनकी हकीकत जान चुकी है। व्यापारी, उद्यमी, गरीब, मजदूर सब परेशान हैं। अब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होने वाला है।
मसूद अख्तर, कांग्रेस के देहात विधानसभा विधायक
-------------------------------------
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को मां शाकंभरी देवी मंदिर तक बनाए जाने की वह पहले ही मांग कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने आवाज भी उठाई। अब भाजपा सरकारों ने खुद को घिरता देखा तो हाईवे को मां शाकंभरी देवी मंदिर तक बनाए जाने की घोषणा कर दी। सिर्फ घोषणा करने से कुछ नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री को इसके लिए निर्माण के लिए बजट भी देना चाहिए। भाजपा सरकार सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। - नरेश सैनी, कांग्रेस के बेहट विधायक
विज्ञापन

--------------------------------------------
यह सिर्फ चुनावी घोषणाएं हैं। कहने से सहारनपुर में विश्व विद्यालय नहीं बन जाएगा। इसके लिए बजट देकर और प्रस्ताव बनाकर घोषणा करनी चाहिए थी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने यह घोषणा की है। जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सूपड़ा साफ करने का मन बना चुकी है। -संजय गर्ग, सपा के नगर विधायक
--------------------------------------------
हम भाजपा सरकार की घोषणाओं का स्वागत करते हैं। फोरलेन सड़क की मांग सहारनपुर के लोग दस सालों से करते आ रहे थे, लेकिन किसी सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। पूर्व सरकारें झूठे वायदे करती आ रही थी। भाजपा सरकार ने सहारनपुर की वासियों की मांग को पूरा किया। -प्रमोद चावला, ट्रांसपोर्ट्स
-----------------------------------------
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बनने से सहारनपुर को विकास की गति मिलेगी। वह सरकार इस कदम की प्रशंसा करते हैं। हाईवे बनने से सहारनपुर में व्यापार बढ़ेगा। -दानिश आजम, व्यापारी
-------------------------------------
सरकार की घोषणाओं का स्वागत करते हैं, लेकिन काम पूरा होने पर ही सरकार को इसका श्रेय लेना चाहिए। घोषणाएं तो कर दी गई, लेकिन काम को भी तेजी से पूरा कराना चाहिए। सहारनपुर-दिल्ली फोरलेन हाईवे बनने जनपद के विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 97 हजार शिक्षकों और पुलिस महकमें भर्ती की घोषणा की है। इससे काफी हद तक बेरोजगारी खत्म होगी, लेकिन धरातल पर काम होने के बाद ही वह सरकार को इसका श्रेय देंगे। -शीतल टंडन, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें