फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन खूब दौड़े प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन खूब दौड़े प्रतिभागी
विज्ञापन

छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बेहट क्षेत्र के इंटर कालेजों की तीन दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को कस्बे के एएचपी इंटर कालेज में शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न वर्गों में दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं, रामपुर मनिहारान में भी तहसील स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।
रुड़की रोड स्थित कालेज परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर एवं प्रधानाचार्य भूप सिंह द्वारा झंडा फहरा कर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होने के साथ ही सामाजिक सद्भाव भी बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से प्रतिभाग का आह्वान किया। इस अवसर पर तहसील भर से आये लगभग दर्जन भर कॉलेज के प्रतिभागियों में अलग-अलग दौड़ों में हिस्सा लिया। इनमें जनता इंटर कॉलेज बेहट, नेहरू इंटर कॉलेज कलसिया, पब्लिक इंटर कॉलेज साढौली, गुरुनानक इंटर कॉलेज कुरडीखेड़ा, वैदिक इंटर कॉलेज मुजफ्फराबाद, शाकंभरी इंटर कॉलेज फतेहपुर, राजकीय कॉलेज बडेढ़ी घोघु आदि विद्यालयों के करीब दो सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में औरंगजेब, संगम, नीरज, रोबिन, मौ शफी, अंकित, रिहान, रोहित, विपिन, प्रियांशू, रजत, अजय, सिद्धार्थ, सूरज, रितिक, सौरभ, विशाल आदि ने अपने वर्गों में बाजी मारी। सभी प्रतियोगिता रजनीश कुमार, मुकेश राही, गजराज राणा, धर्मवीर सिंह आदि खेल प्रशिक्षकों की देखरेख में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गोचर कृषि इंटर कॉलेज में शुरू हुई प्रतियोगिता में ऊंची कूद में महाराणा प्रताप कॉलेज के विकास ने प्रथम, गोला फेंक बालिका वर्ग में आदर्शन इंटर कॉलेज बड़गांव की छात्रा निकिता प्रथम, तीन सौ मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कालेज टिकरौल की भारती प्रथम, जूनियर वर्ग गोला फेंक में गोचर कृषि इंटर कालेज के छात्र निखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चौहान ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इस दौरान राजकुमार, गुरदयाल, मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोनिया, वंदना खेल प्रशिक्षक के अलावा ओमपाल सिंह, राजबीर सिंह, विनोद कुमार, विकास चौधरी, मौसम सिंह, रवि पंवार, ब्रजबीर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें