सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद में पीडीएस का राशन ढोने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाने की योजना का शुभारंभ किया। इसके चलते गोदामों से उचित दर विक्रेताओं की दुकानों तक राशन पहुंचने की निगरानी हो सकेगी। सीएम ने डीएम आलोक कुमार पांडेय की इस महत्वाकांक्षी योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे खाद्यान्न की चोरी पर अंकुश लग सकेगा। जिले में अब तक करीब 60 वाहनों को जीपीएस से लैस कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद में खाद्यान्न के डायवर्जन को रोकने के लिए उचित दर विक्रेताओं के यहां राशन पहुंचाने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाने की योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत गोदामों से उचित दर विक्रेताओं के खाद्यान्न पहुंचाने सभी वाहनों पर जीपीएस से जोड़ा जाएगा। जिससे उसकी पोजीशन और मार्ग को ट्रैस किया जा सकेगा। इसके लिए हर गोदाम पर पांच पांच निजी वाहनों को चिह्नित कर कलस्टर बनाया गया है। यदि कोई वाहन निर्धारित मार्ग से इतर किसी अन्य सड़क पर जाता है या फिर भटक जाता है तो उसके इंजिन को ऑफ करने की सुविधा से लेकर उसके वाहन चालक के रजिस्टर्ड मोबाइल पर कॉल कर सचेत करने की व्यवस्था भी इसमें शामिल है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जीपीएस के माध्यम से वाहनों को ट्रैस करने की सुविधा जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों के प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1268 राशन की दुकानें और हर तहसील में खाद्यान्न के दो दो गोदाम हैं। अभी तक 60 वाहनों में जीपीएस लगाए जा चुके हैं।