फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुप्पी तोड़ो अभियान पर निकले अनुभ और आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के दो नौजवान देश और प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं रोकने के लिए प्रदेश के 75 जिलों का भ्रमण करेंगे। अनुभव भल्ला और आशीष बत्रा लोगों को दुष्कर्म के प्रति अपनी चुप्पी तोड़ने का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्वजीत सिंह पुंडीर और जावेद खान सरोहा ने बताया कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना अनुभव भल्ला और आशीष बत्रा का मकसद है। बुधवार को अनुभव और आशीष सात हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकलेंगे। वह प्रदेश के 75 जिलों में आकर लोगों को दुष्कर्म की घटनाओं के प्रति चुप्पी तोड़ने का आह्वान करेंगे। मैजिक शो और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर दुराचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम समर्थन करने की अपील करेंगे। कुलदीप धमीजा, रश्मि टेरेंस, मनजीत दुआ, पवन शर्मा, निशी जैन, विशाल कुमार, दीपक अग्निहोत्री, आदित्य राठी, योगेश शर्मा, संदीप शर्मा, कुलबीर सिंह, धीरज बत्रा, अंकुश जोशी, योगेश शर्मा, संदीप शर्मा, कुलबीर सिंह बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें