फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन के कटाव से चौंदाहेड़ी के ग्रामीण दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। विकास खंड मुजफ्फराबाद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चौंदाहेड़ी के लोग हिंडन में आने वाले तेज बहाव से हुए भूमि कटान के चलते दहशत में हैं। ग्रामीणों की मांग पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने गांव पहुंचकर समस्या के निदान के लिए डीएम से मिलने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

दरअसल पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कई दिनो से हो रही बारिश के कारण हिंडन नदी में तेज बहाव से पानी आ रहा है। इसके चलते गांव चौंदाहेड़ी व नदी के बीच बने हुए तटबंधों की मिट्टी का कटाव हो रहा है। कटाव होने के कारण नदी की धारा गांव का रुख किए हुए है। ग्रामीणों के अनुसार उनकी कई सौ बीघा धान और गन्ने की फसल पानी की तेज बहाव की जद में आकर बरबाद हो चुकी है। अब फसल भी जा रही है और जमीन भी हाथ से निकल रही है। कई जगहों पर फसलों पर नदी की रेत चढ़ी हुई है। परेशानी की बात यह है कि अगर स्थिति यही रही तो आने वाले दिनो में गांव चौंदाहेड़ी की आबादी तक पानी का कटाव पहुंच जाएगा।
ग्रामीणों की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने मंगलवार को गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के निदान के लिए नदी के किनारे आबादी की तरफ पत्थरों की पैचिंग आदि बनवाने का भरोसा दिया है। इस मौके पर उनके साथ ग्राम पंचायत प्रधान पति पिंटू, सुशील चौधरी, धनवीर चौधरी, महक सिंह, विजयपाल सिंह, चौधरी संजीव, डा. मंजीत सिंह, सुरेंद्र सैनी, चौधरी जगपाल सिंह, महेंद्र सिंह, भगत सिंह, गुरुमीत सिंह, कुलबीर सिंह और मेघराज जरावरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें