सहारनपुर। टीपीनगर स्थित कार्यालय पर आयोजित भारतीय अखंड पार्टी की बैठक में सरदार हरेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह मिगलानी ने कहा कि वोटर आईडी की जगह आधार से कार्ड से चुनाव कराने के लिए जल्द भारत निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजा जाएगा। रमेश कुमार ग्रोवर, डा. विक्रम सिंह, शिव कुमार, सलीम अहमद, शालिनी पांडेय, पवन कुमार शर्मा, डा. राव गुलबहार अहमद, अरविंद चौधरी, सुशील गाबा, लक्की मिगलानी, पवन कुमार खेड़ा, संजय यशवंत, विजेंद्र कश्यप, हरजीत सिंह, सरदार रंजीत सिंह मौजूद रहे।