फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने गये बिजली कर्मचारियों के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर गांव से भगा दिया। बाद में जेई सुनील कुमार ने पुलिस को साथ लेकर ट्रांसफार्मर रखवाया और बिजली चालू करा दी। जेई का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने ट्रैक्टर की टक्कर मारकर लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रैक्टर से टक्कर मारने की घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन

देर शाम विद्युत निगम के जेई सुनील कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर बिजली कर्मचारी गांव अघ्याना में एक फुंके ट्रांसफर को बदलने के लिए गए थे। आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति ट्रांसफार्मर के जोड़े को वहां से हटाकर अन्य किसी स्थान पर रखने की जिद करने लगा तथा विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर मारपीट करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। जेई ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद से ट्रांसफार्मर रखवाया तथा आपूर्ति चालू करा दी। जेई ने बताया कि आरोपी ने इस बात से क्षुब्ध होकर ट्रैक्टर की टक्कर मारकर लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। आपूर्ति चालू होने के कारण तारों के आपस में टकराने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई तथा इस दौरान कई ग्रामीणों के बिजली उपकरण फुंक गये। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति तारों की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। किसी ग्रामीण ने ट्रैक्टर से बिजली के खंभे में टक्कर मारने की घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

जेई सुनील कुमार ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें