फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप आबकारी आयुक्त के कार्यालय में मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल कार्यक्रम के तहत जनपद में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ ने अपनी टीम के साथ उप आबकारी आयुक्त के कार्यालय में रखे कूलर आदि का निरीक्षण किया, जहां लार्वा पाया गया।
विज्ञापन

विभाग ने उप आबकारी आयुक्त कार्यालय में लगे कूलर आदि की सफाई कराने को कहा। इसके बाद उप आबकारी आयुक्त आरसी चतुर्वेदी ने कार्यालय के तमाम कर्मचारियों को कूलर आदि की सफाई सात दिन के भीतर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम 66 केवी पावर हाउस जनकपुरी के आवासीय भवनों में पहुंची, जहां मच्छरों का लार्वा मिला। विभाग की ओर से आवासों में रहे लोगों को नोटिस जारी किए गए। दूसरी बार लार्वा पाए जाने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ ने लोगों को अपने कूलरों को अच्छे से साफ कर धूप में सुखाकर इस्तेमाल करने की जानकारी दी। साथ ही छतों और खुले में रहे खाली डिब्बों, बाल्टियों और टायरों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। उनके साथ मलेरिया निरीक्षक धर्मेंद्रपाल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें