फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री से की ट्रेनों में अनारक्षित बोगियों को एक समान क्रम में लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नुमाइश कैंप के मोहल्ला न्यू गोपाल नगर निवासी डाक्टर विजेंद्र पाल शर्मा ने ट्रेनों अनारक्षित बोगियों को एक समान क्रम में लगाए जाने तथा बोगियों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

डाक्टर विजेंद्र पाल का कहना है कि देश भर में चलने वाली मेल, एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेेनों में अनारक्षित डिब्बे लगाए जाने का कोई निश्चित स्थान नहीं है। कुछ अनारक्षित डिब्बे बिल्कुल इंजन के साथ जुड़े होते हैं, तो कुछ गार्ड केबिन के पास जुड़े होते हैं। जबकि कई ट्रेनों में आरक्षित डिब्बों के बीच अनारक्षित डिब्बे जोड़ दिए जाते हैं। कई बार सिर्फ आगे अथवा सिर्फ पीछे ही अनारक्षित डिब्बे जुड़े होते हैं। ऐसे में यात्रियों खासक महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी लोग आगे से पीछे की ओर या फिर पीछे से आगे की ओर भागते हैं और कई बार इस हड़बड़ी में गिरकर घायल हो जाते हैं। कई के परिजन छूट जाते हैं तो कुछ ही ट्रेन ही निकल जाती है।
ट्रेन में अनारक्षित डिब्बे लगने का स्थान निर्धारित हो तो यात्री एक ही स्थान पर खड़े रहें जिससे आसानी से ट्रेन में चढ़ा जा सके। उन्होंने रेलमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि प्रत्येक ट्रेन में अनारक्षित कोच को या तो इंजन के पास लगाया जाए या फिर गार्ड के केबिन के पास लगाया जाए। अथवा अप ट्रेन में इंजन के साथ और डाउन ट्रेन में गार्ड के साथ वाले डिब्बे से अनारक्षित डिब्बों को जोड़ा जाए। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से एक बोगी जोड़ी जाए तथा अनारक्षित बोगियों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें