फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त तक निरस्त हुई सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अगस्त तक निरस्त हुई सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को एक अगस्त तक निरस्त कर दिया गया है। यह पैसेंजर कई माह से ही निरस्त चल रही है। सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली एकमात्र पैसेंजर ट्रेन 54252 पिछले कई माह से इस ट्रेन को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। लखनऊ रेल मार्ग पर यह एक मात्र पैसेंजर ट्रेन है। इस ट्रेन के न चलने से रेलवे को नुकसान तो हो ही रहा है। यात्री भी काफी परेशान हैं। सहारनपुर से लखनऊ के लिए अन्य कोई भी पैसेजर ट्रेन नहीं है। इस रूट पर पड़ने वाले छोटे-छोटे स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। लखनऊ के लिए सहारनपुर से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। लेकिन ये एक्सप्रेस ट्रेनें सभी स्टेशनों पर नहीं रुकतीं। सहायक स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि गाड़ी संख्या 54252 सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को एक अगस्त तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें