नकुड़ (सहारनपुर)। पॉलिथीन पर प्रतिबंध हो जाने के चलते केएलजीएम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान संचारी रोग के लिए भी लोगों को जागरूक किया। बुधवार को केएलजीएम इंटर के एनसीसी, एनएसएस व स्काउट छात्र-छात्राओं ने कॉलेज से जागरूकता रैली प्रारंभ की। रैली का शुभारंभ एसडीएम युगराज सिंह व प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण बचाने संबंधी नारे लगाए। वहीं, संचारी रोग से संबंधित भी तख्तियां प्रदर्शित की। इस मौके पर एसडीएम युगराज सिंह ने बाजारों में दुकानदारों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी गौरव मिश्रा, एन एसएस प्रभारी ध्रुवप्रकाश, संजय राणा, इसम सिंह ,सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।