फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस संरक्षण में उतर रही अवैध खनन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। खनन पर रोक के बावजूद कस्बे में बड़े पैमाने पर खनन सामग्री का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। नगर में प्रतिदिन 15 से बीस खनन सामग्री से भरे ट्रक आ रहे हैं। जिलाधिकारी की चेतावनी के बावजूद नगर में अवैध खनन सामग्री ला कर बेची जा रही है। ऐसा नहीं कि पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं है। हालात तो यह है कि जब खनन सामग्री उतर रही होती है तो पुलिस कर्मी आसपास ही जीप में मौजूद रहते हैं। एसडीएम देवेंद्र प्रताप ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे इसकी जांच कराएंगे। उधर, थानाध्यक्ष का कहना था कि कसबे में जो भी खनन सामग्री आ रही है वह वैध कागजों पर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें